इंदौर: क्लास बंक कर स्टूडेंट्स कर रहे थे पब में डांस, होलकर कॉलेज ने थमा दिए नोटिस
इंदौर: क्लास बंक कर स्टूडेंट्स कर रहे थे पब में डांस, होलकर कॉलेज ने थमा दिए नोटिस. होलकर साइंस कॉलेज में फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स ने एक पब में फ्रेशर्स पार्टी की। क्लास बंक कर स्टूडेंट्स पार्टी मना रहे थे। वीडियो वायरल हुआ तो कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स को नोटिस थमा दिए हैं। पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे होलकर साइंस कॉलेज फिर सुर्खियों में है। इस बार फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स की वजह से। स्टूडेंट्स ने एक पब में फ्रेशर्स पार्टी की। वहां न तो किसी ने मास्क पहना, न ही सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखा। और तो और, क्लास बंक कर स्टूडेंट्स पार्टी मना रहे थे। इसका वीडियो वायरल हुआ तो कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स को नोटिस थमा दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज के ही कुछ स्टूडेंट्स को पार्टी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर मिले थे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को इस घटना की शिकायत कर दी। दरअसल, कॉलेज खुल तो गए हैं, पर कोरोना के कारण गतिविधियों पर पाबंदियां हैं। स्टूडेंट्स ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया था। इसके लिए होलकर साइंस कॉलेज के प...